मेले में मर्डर करने वालों के घर तोडऩे गैंग पहुँची जानसापुरा

  • प्रशासन हुआ सख्त-आज सुबह से जेसीबी एवं अन्य साधनों से तुड़ाई शुुरु

उज्जैन। परसों रात कार्तिक मेले के झूला झोन में युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले बदमाशों ने विरोध करने पर उसके मौसेरे भाई के सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आज सभी हत्या के आरोपियों के मकान तोडऩे की कार्रवाई सुबह 11 बजे से शुरू कर दी गई है। सुबह जीवाजीगंज थाने में नगर निगम की टीम इक_ा हो गई थी और अधिकारियों के निर्देश मिलते ही जानसापुरा क्षेत्र में कार्रवाई के लिए पहुंच गया। प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि सख्ती से पूरे मामले से निपटा जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार की शाम कार्तिक मेले में झूले में झगड़े के बाद हेलंावाड़ी में रहने वाले 6 बदमाशों ने मिलकर आगर निवासी दीपू एक युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इस मामले में महाकाल पुलिस ने 6 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें अतहर, जिशान पिता सैफू निवाीस जूना सोमवारिया, उस्मान पिता शेरू निवासी जूना सोमवारिया, इसरार, और उस्मान हेला और एक अतहर का नाम शामिल है। इनमें से नगर निगम ने कल मुख्य तीन आरोपियों के घर चिन्हित कर लिए हैं और आज सुबह इनको तोडऩे की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी थी और नगर निगम का अमला जीवाजीगंज थाने पर पहुंच गया था।


अपर आयुक्त आदित्य नागर ने बताया नगर निगम के जेसीबी और अतिक्रमण तोडऩे वाली स्पेशल-18 की टीम तथा अन्य संसाधन फायर ब्रिगेड से इक_ा होकर जीवाजीगज थाने पहुंच गए थे। सुबह 11 बजे पुलिस अधिकारियों के निर्देश देकर कार्रवाई शुरू करवाई गई। शाम तक तीनों हत्या के आरोपियों के मकानों को तोडऩे की कार्रवाई की जाएगी। तीन अन्य आरोपियों की संपत्ति भी चिह्नित की जा रही है, उन्हें भी जल्द तोड़ दिया जाएगा जाएगा। उल्लेखनीय है कि मेले में छेड़छाड़ और अन्य घटनाएँ कई दिनों से हो रही थीं और इस संबंध में निगम प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को पत्र भी लिखे लेकिन पुलिस द्वारा ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी परिणिति यह हुई कि मंगलवार को छेड़छाड़ का विरोध करने पर मेले में युवक की हत्या हो गई। सीएसपी ओ.पी. मिश्रा ने बताया कि आज तीन मकान तोडऩे के बाद कल अन्य तीन आरोपियों के मकान भी तोड़ दिए जाएंगे। इस मामले में यह भी पता चला है कि वारदात के बाद से झूला संचालक भी फरार है।

पूरे इलाके में लगी पुलिस कई जवान पहुँचे
आज सुबह हत्या के आरोपियों के मकान तोडऩे के लिए नगर निगम का अमला और पुलिस बल तैयार हो गया था और कार्रवाई के विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस का बल मौके पर लगाया गया था। जानसापुरा और जूना सोमवारिया क्षेत्र पूरी तरह से पुलिस छावनी बना हुआ नजर आ रहा था और पुलिसकर्मी यहाँ से भीड़ को खदेड़ते दिखाई दिए। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और शहर के सभी थानों के प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे।

Leave a Comment