उपाध्यक्ष ही अध्यक्ष का राजदार!

  • अपने अध्यक्ष को खुश करने उपाध्यक्ष करवाता है नाचने-गाने का आयोजन

जबलपुर। अग्निबाण द्वारा पिछले अंक में शहर के प्रमुख राजनेतिक संगठन के अध्यक्ष की अय्याशियों के किस्से का वीडियो वायरल होने के बाद पूरी खबर को प्रकाशित किया गया था, किस प्रकार से अध्यक्ष द्वारा नाचती हुई युवतियों के ऊपर पैसे लुटाए जा रहा है!! खबर के बाहर आते ही पूरे संगठन में खलबली का माहौल था। खलबली का माहौल होना जायज है क्योंकि भाजपा पार्टी एक अनुशासित संगठन है और संगठन के कार्यकर्ताओं पर विशेष रूप से संगठन हर समय नजर बनाए रखता है, क्योंकि संगठन की छवि संगठन के लिए सर्वोपरि है। इसी के चलते भाजपा पार्टी के एक अनुशासित सिपाही द्वारा अनुशासनहीन हरकतों का वीडियो बाहर आ जाना यह भाजपा संगठन के ऊपर सवालिया निशान लगा रहा है कि अभी तक संगठन के इस अध्यक्ष पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार संगठन के इस अध्यक्ष के लिए सारी सुख सुविधाओं की व्यवस्था संगठन का ही उपाध्यक्ष मुहैया करवाता था। सत्ता के नशे में मदहोश अध्यक्ष ने अपने अधीनस्थ उपाध्यक्ष और संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से ऐसी अनेकों प्रकार की सुविधाएं और ऐसी कई प्रकार की पार्टियों का आयोजन किया। जहां पर इस प्रकार के अश्लील नृत्य आयोजित किए जाते थे।


उपाध्यक्ष ने की थी सारी व्यवस्थाए
चूंकि अध्यक्ष के घर वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन था जिसके चलते अध्यक्ष को खुश करने की सारी जिम्मेदारी उपाध्यक्ष के ऊपर थी और अपने आका को ना खुश करने की गलती उपाध्यक्ष नहीं कर सकता था। इस कारण उपाध्यक्ष द्वारा शहर के कोने-कोने से अय्याशी के सारे इंतजामात किए। और इस प्रकार के आयोजन की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली। सूत्रों के अनुसार उपाध्यक्ष ने इसके पूर्व भी अध्यक्ष को खुश करने के लिए कई प्रकार की पार्टियों का आयोजन किया है।

भाजपा पार्टी के कई नेता हुए थे शामिल
मर्यादा की दुहाई देने वाला संगठन शायद इस बात से अनजान है कि इस प्रकार की पार्टी में संगठन के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने इस नृत्य का लुफ्त उठाया। अग्निबाण अगले अंक में इसवीडियो से पर्दा उठाने जा रहा है, जिसमें की भाजपा पार्टी के कई अन्य नेताओं का काला चेहरा सामने आए गा।

Leave a Comment