ट्रांसफर स्टेशन पर पूरा कचरा खंगाला तब जाकर मिली 40 हजार की अंगूठी

उज्जैन। 40 हजार कीमत की सोने की अंगूठी पहले तो गलती से कचरे में फेंक दी और बाद में उसे ढूंढने के लिए कचरा ट्रांसफर स्टेशन में पूरे मोहल्ले का कचरा खंगाला तब जाकर अंगूठी मिली। परिवार ने कचरा कलेक्शन करने वाली ग्लोबल वेस्ट की टीम को इसके लिए धन्यवाद भी दिया। वल्लभ नगर निवासी सीमा पति महिपाल सिंह ढांचा भवन में रहने वाले उनके भाई विश्वविनायक सिंह सेंगर के घर किसी काम से आई थी, वहाँ रविवार की रात को आटा गूथने के लिए तीन सोने की अंगूठी उन्होंने निकाली और लोटे में रख दी।

दूसरे दिन सुबह सीमा की भाभी नीतू ने लोटे का पानी गीले कचरे में डाल दिया। इस दौरान उन्हें एक अंगूठी नजर आ गई तो उन्होंने निकाल ली लेकिन दूसरी अंगूठी कचरे में ही चली गई। जब सीमा ने उन्हें बताया कि मेरी दो अंगूठी इस लौटे में थी तो उस अंगूठी को ढूंढा और उन्होंने कचरा कलेक्शन करने वाले सुपरवाइजर से बातचीत की तो उसने बताया कि एमआर-5 कचरा स्टेशन पर पूरे वल्लभनगर का कचरा इक_ा होगा, वहीं पर ढूंढना होगी। इसके बाद पूरा परिवार कचरा ट्रांसफर स्टेशन पहुंचा और ग्लोबल वेस्ट के मजदूरों के साथ कचरे में अंगूठी को ढूंढना शुरू किया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद अंगूठी उन्हें मिल पाई। पूरे वल्लभनगर का कचरा उन्हें खंगालना पड़ा। अंगूठी मिलने पर पूरे परिवार ने ग्लोबल बेस्ट कंपनी के कचरा कलेक्शन से लेकर कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारियों का धन्यवाद अदा किया और उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।

Leave a Comment