ये है दुनिया के सबसे महंगा अंगूर, दाम जान दंग रह जाओगे


नई दिल्‍ली (New Delhi) फलों में अंगूर खाना लोगों को खूब पसंद होता है। कोई अंगूर (Grape) को फ्रूट चाट (Fruit Chaat) में मिक्स करके खाना पसंद करता है तो कई लोगों को अंगूर का जूस बहुत पसंद होता है। दुनिया में अंगूर की कई किस्में पाई जाती हैं। भारत में भी काले और हरे रंग का अंगूर पाया जाता है लेकिन यह बाजार में 100 रुपये से भी कम कीमत में आसानी से मिल जाता है। लेकिन आज हम आपको एक खास किस्म के अंगूर के बारे में बताएंगे जिसे Ruby Roman (रूबी रोमन) नाम से जाना जाता है। मनीकंट्रोल हिंदी की खबर के अनुसार इस मशहूर अंगूर की कीमत लाखों में है जिसकी देखकर आप हैरान हो जाएंगे। इसे अंगूरों का रॉल्स रॉयल (rolls royal) माना जाता है। साल 2019 में जापान (Japan) में इनकी सबसे ऊंची बोली लगी थी। ये अंगूर जूस और शुगर से भरपूर होते हैं जो इसे दूसरों किस्मों से बेहतर बनाते हैं।

आपको बता दें कि रूबी रोमन अंगूरों के हर साल 2400 गुच्छे उगाए जाते हैं। हर एक रूबी रोमन अंगूर की क्वालिटी को सही बनाए रखने के लिए इसका पुरजोर क्वालिटी चेक किया जाता है। क्वालिटी चेक के बाद ही हर एक अंगूर को सर्टिफिकेशन सील दिया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका साइज एक पिंग पॉन्ग बॉल के जैसा होता है।


रूबी रोमन अंगूर की जापानी (Japani) लग्जरी फलों के बाजार में बड़ी डिमांड है। ये अंगूर बाजार में नहीं बिकता बल्कि इसकी बोली लगाई जाती है। बोली में सबसे ज्यादा पैसों की बोली लगाना वाला इसे घर ले जाता है। रूबी रोमन अंगूर की शुरुआत साल 2008 में जापान में हुई थी। इसकी पैदावार जापान के इशिकावा में हुई थी। वहीं पर इस अंगूर की प्रजाति को विकसित करने के लिए किसानों ने प्रीफेक्चुरल एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर (Prefectural Agriculture Research Center) से एक अपील की। रिसर्च सेंटर ने 400 अंगूर की लताओं पर करीब दो साल तक एक्सपेरिमेंट किया। अंगूर की 400 लताओं में से केवल 4 में ही लाल अंगूर आए। इन 4 अंगूरों में से एक किस्म ऐसी थी, जिसने किसानों का दिल जीत लिया।

रूबी रोमन अंगूर को ‘इशिकावा का खजाना’ भी कहते हैं। इसकी खेती के दौरान अंगूर के आकार, स्वाद और रंग का विशेष ख्याल रखा जाता है। इस खास प्रजाति के एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम होता है। एक गुच्छे में करीब 24 अंगूर होते हैं। रूबी रोमन के एक बंच की कीमत 12 लाख येन यानी करीब 7 लाख 55 हजार रुपये साल 2019 में थी। इसका मतलब ये हुआ कि एक अंगूर की कीमत 35000 रुपये के लगभग है। ऐसे में इस अंगूर का एक दाना आपकी पूरी सैलरी को खर्च कर सकता है। जापान में सिर्फ अंगूर की कीमत ही ज्यादा है बल्कि मियाजा आम की कीमत 2।70 लाख रुपये किलो है।

Leave a Comment