आज नड्डा खोलेंगे भाजपा के वादों का पिटारा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) आज अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। जिसमें हर वर्ग को साधने की कोशिश होगी। खासकर महिलाओं के लिए सस्ता गैस सिलेंडर (gas cylinder) के अलावा लाड़ली बहना योजना की राशि 3 हजार रुपए तक बढ़ाने का वादा है। इसके अलावा महिला, युवा और गरीब, मजदूरों के लिए मुफ्त की योजनाओं पर खासा जोर है। साथ ही फसलों के समर्थन मूल्य को भी बढ़ाने का ऐलान करके किसानों को साधने की कोशिश की जा सकती है। भाजपा के संकल्प पत्र में पार्टी धार्मिक स्थलों के विकास को भी शामिल कर सकती है। भाजपा दीपावली पर्व के बीच संकल्प पत्र जारी करके खुद को सनातन से भी जोडऩे की कोशिश कर रही है। संकल्प पत्र में मप्र में रामपथ और उज्जैन स्थिति संदीपनी आश्रम समेत अन्य प्रमुख स्थल एवं धार्मिंक स्थलों के विकास का भी दावा किया जा सकता है।

 

 

 

 

Leave a Comment