नाबालिक लड़की को जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर ले जा रहे थे दो युवक, लड़की ने ट्रैफिक पुलिस को इशाराकर मदद मांगी तो पीछाकर बाइक सवारों को पकड़ा

इंदौर। आज लगभग 18:30 बजे सूबेदार बृजराज अजनार और टीम खजराना चौराहा पर यातायात संचालन के दौरान एक तेज गति से जा रही मोटरसाइकिल पर दो लड़के जिनके बीच में 15 वर्षीय नाबालिक लड़की बैठी थी, इसी दौरान लड़की ने यातायात सम्भाल रहे आरक्षक की ओर इशारा कर मदद मांगी आरक्षक 4610 विजय जाटवाल और सूबेदार बृजराज अजनार को बताया की एक मोटर साइकिल पर एक लड़की मदद का इशारा कर रही है सूबेदार द्वारा तत्काल अपनी मोटरसाइकिल से उनका पीछा कर उसे बंगाली ब्रिज कट की और रोक लिया गया।

रोकने के तुरंत बाद बाइक पर पीछे बैठा लड़का भागने लगा जिसे दौड़कर पकड़ा गया और उसके तुरंत बाद बाइक चला रहा लड़का भी दौड़ लगाकर भागने लगा जिसे 300 मी दौड़ लगाकर सूबेदार ब्रजराज अजनार और आरक्षक 4610 विजय जाटवाल द्वारा पीछा कर पकड़ा गया। दोनो को पकड़ने के बाद नाम पता पूछने पर दोनो लड़के अपना नाम पता बताने को तैयार नही थे।

लड़की ने बताया की वह बस का इंतजार कर रही थी तभी एक लड़का आया और बोला बहन यहा मत खड़े रहो मैं तुमको आगे छोड़ देता हु मै गाड़ी के पास आई तब तक एक लड़का आया और मुझे जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और मेरा फोन भी छीन लिया। इसी दौरान मैंने ट्रैफिक वाले भैया को इशारा कर मदद मांगी। इसी दौरान मौके पर बहुत भीड़ इकट्ठा हो गई जो दोनो लडको को मारने लगी जिसे सूबेदार ब्रजराज अजनार, आरक्षक 4610 विजय और आरक्षक 3988 उधम सिंह, आरक्षक 2563 ब्रज भूषण ने तत्काल ऑटो से खजराना चौकी पहुंचाया और दोनों लडको को बीट खजराना बुला कर थाने भिजवाया गया।

Leave a Comment