गर्मी की छुट्टियों में उज्जैन बना प्रमुख पर्यटन स्थल..अयोध्या की भी लोकप्रियता

  • देश का पर्यटन दृश्य पूरी तरह बदला..धार्मिक स्थलों के लिए इंटरनेट पर सर्च बढ़ी-गोवा मनाली के प्रति रूचि कम
  • उज्जैन देश में दूसरे स्थान पर आया पर्यटन की दृष्टि से-यहाँ आने वाले लोगों ने कहा सुकून और शांति है

उज्जैन। गर्मी की छुट्टियों में लोग गोवा, मनाली और ठंडे प्रदेशों में नहीं जाकर उज्जैन और अयोध्या आ रहे हैं। धार्मिक स्थलों के लिए इंटरनेट पर सर्च बढ़ी है उसके आधार पर सबसे ज्यादा उज्जैन और अयोध्या को ही खोजा गया है। भारत में पर्यटन का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। लोग अब केवल मनोरंजन और विश्राम के लिए ही यात्रा नहीं कर रहे हैं और अपनी छुट्टियाँ बिता रहे हैं। बल्कि वह आध्यात्मिक अनुभवों की तलाश में भी हैं। पिछले दो सालों में धार्मिक स्थलों के लिए इंटरनेट सर्च में भारी बढ़ोतरी हुई है।

2023-24 उज्जैन और अयोध्या सबसे अधिक खोजा जाने वाला धार्मिक स्थल था, जिसमें सर्च में 585 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उज्जैन सहित अयोध्या और देश के अन्य धार्मिक स्थलों पर वीकेंड के समय में जाने पर ऐसा लगता है कि देश में पर्यटन का सीन पूरी तरह से बदल गया है। लोग स्प्रिचुअल टूरिज्म को तवज्जो दे रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो सालों में धार्मिक स्थलों के लिए इंटरनेट पर सर्च बढ़ी हैं। 2023-24 में ऐसे स्थलों में लोगों ने सबसे ज्यादा उज्जैन और अयोध्या के बारे में खोजा। इस तरह की सर्च में 585 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है अयोध्या उज्जैन के बाद बद्रीनाथ धाम का नंबर है। छुट्टियों पर धार्मिक यात्रा पर अधिक आना यह दिखाता है कि लोगों के घूमने-फिरने के ट्रेंड में बड़ा बदलाव हो रहा है। यह बात भी सामने आई कि लोग साल में अब ज्यादा ट्रिप कर रहे हैं। हाल में जारी मेक माय ट्रिप की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रैवलर देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में जाना पसंद कर रहे हैं। हालांकि वे नए फॉरेन डेस्टिनेशन में भी जाते हैं। साल में लोगों की ट्रिप की संख्या में इजाफा हुआ है। 2023 में लोग तीन से ज्यादा ट्रिप पर गए। यह 2019 के मुकाबले 25 फीसदी बढ़ोतरी को दिखाता है। 2023 में सालाना आधार पर फैमिली बुकिंग में 63 फीसदी का इजाफा हुआ। 23 फीसदी के साथ इसके बाद सोलो ट्रैवलर बुकिंग का नंबर है। सर्वे में जो एक खास बात सामने आई है वह है धार्मिक स्थलों के लिए सर्च का बढऩा है। पिछले दो साल में इसमें 97 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2023-24 में सबसे ज्यादा सर्च उज्जैन और अयोध्या के लिए हुई। इसमें 2022 के मुकाबले 585 फीसदी का इजाफा हुआ। 359 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ दूसरा नंबर उज्जैन का है। वहीं, बद्रीनाथ के लिए सर्च में 343 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। भारत दुनिया के सबसे आध्यात्मिक रूप से समृद्ध देशों में से एक है। यहां आपको हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन धर्म सहित कई अलग-अलग धर्मों के मंदिर, मठ और तीर्थ स्थल मिलेंगे। लोगों का अब इस ओर ध्यान गया है। लोग जानते हैं कि आध्यात्मिक पर्यटन के कई लाभ हो सकते हैं। इनमें तनाव और चिंता में कमी, आत्म-जागरूकता में बढ़ोतरी, जीवन में अर्थ और उद्देश्य की भावना पैदा होना और अन्य लोगों के साथ जुड़ाव की भावना शामिल हैं।

Leave a Comment