यूक्रेन ने भारत को बताया वैश्विक नेता, युद्ध का शांतिपूर्ण हल खोजने की अपील की

कीव (Kiev)। यूक्रेन और रूस (Russia Ukraine war) के बीच जारी युद्ध को दो साल पूरे हो गए हैं। दूसरी वर्षगांठ पर यूक्रेन (Ukraine) ने भारत (India) से अपील की है कि वह युद्ध का शांतिपूर्ण हाल खोजे। यूक्रेन ने भारत को वैश्विक नेता (Global leaders) और ग्लोबल साउथ (Global South) की आवाज बताया है। यूक्रेन ने कहा कि भारत को रूस के खिलाफ जारी युद्ध का शांतिपूर्ण हल (Peaceful solution to war) खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी ही होगी। बता दें, इससे पहले रूस के राष्ट्रपति ने भी उम्मीद जताई थी कि भारत युद्ध का शांतिपूर्ण हल खोजने की कोशिश कर रहा है।

यूक्रेन के उप विदेश मंत्री इरीना बोरोवेत्स ने कहा कि भारत को शांति-खोज समाधान का हिस्सा बनना ही होगा। भारत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहा है, इसलिए उससे कई उम्मीदें भी हैं। भारत के रूस और अमेरिका दोनों से अच्छे संबंध हैं। बोरोवेत्स ने कहा कि सबसे पहले, भारत एक वैश्विक नेता है, जो यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। वह रूस-यूक्रेन जंग के शांतिपूर्ण समाधान खोजने में अधिक मुखर होकर कार्रवाई कर सकता है। बोरोवेत्स ने कहा, पीएम मोदी ने गत वर्ष उज्बेकिस्तान में रूसी राष्ट्रपति से यह तक कहा कि यह युद्ध का युग नहीं है। इस बयान को पूरी दुनिया का समर्थन मिला। उन्होंने कहा, यूक्रेन ने मार्च में स्विट्जरलैंड में होने वाले ग्लोबल पीस समिट में भारत को आमंत्रित किया है।

रूस के राष्ट्रपति भी पहले ही पीएम मोदी से जता चुके हैं उम्मीद
इससे पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि कि पीएम मोदी शांतिपूर्ण तरीकों से रूस-युक्रेन विवाद को हल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि हम पीएम मोदी के रूख को समझते हैं। हमने कई मौकों पर इसका बार-बार उल्लेख किया। मुझे पता है कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि मुद्दे को शांति से हल किया जा सके। हम इस पर गहराई से बात करेंगे। उन्होंने भारत-रूस संबंधों के लिए आभार व्यक्त किया था। हम दोनों विकास के नए आयाम छू रहे हैं। पुतिन ने भारत और रूस की साझेदारी पर भी बात की थी।

रूसी ड्रोन हमले में चार लोगों की मौत
रूसी सेना ने शुक्रवार को युद्ध के दो वर्ष पूरे होने से पूर्व यूक्रेन के ओडेसा में काला सागर बंदरगाह स्थित एक वाणिज्यिक क्षेत्र में ड्रोन से हमला किया। हमले में चार लोगों की मौत हो गई।

Leave a Comment