Ukraine: रक्षा मंत्री को हटा सकते हैं जेलेंस्की, भ्रष्टाचार के मामले में गिरेगी गाज!

कीव (Kyiv)। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव (Ukraine’s Defense Minister Oleksiy Reznikov) पर गाज गिरने की आशंका है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) जल्द ही उन्हें रक्षा मंत्री के पद से हटा सकते हैं। वरिष्ठ सांसद डेविड अराखमिया (David Arakhmia) ने बताया कि ओलेक्सी रेजनिकोव की जगह सैन्य खुफिया विभाग के प्रमुख लेंगे। हालांकि, किरिलो बुडानोव रक्षा मंत्री का पद कब संभालेंगे। इसकी जानकारी नहीं दी गई। माना जा रहा है कि रेजनिकोव का मंत्रालय घोटालों से घिरा हुआ है।

कहा जा रहा है कि ओलेक्सी रेजनिकोव को रक्षा मंत्रालय से हटाकर रणनीतिक उद्योगों का जिम्मा सौंपा जाएगा। सांसद अराखमिया ने कहा कि समय और परिस्थितियों के आधार पर बदलाव की जरूरत होती है और यह भविष्य में भी होता रहेगा। दुश्मन आगे बढ़ने की फिराक में है और हम अपना बचाव करने की तैयारी कर रहे हैं। रेजनिकोव ने नवंबर 2021 में रक्षा मंत्रालय का प्रभार संभाला था और उन्होंने यूक्रेनी सेना को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। ओलेक्सी रेजनिकोव का मंत्रालय को बदलने के पीछे भ्रष्टाचार को भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

रूस की सेना ने बखमुत को तीन ओर से घेरा
रूस-यूक्रेन के बीच इन दिनों दोनेस्क और बखमुत शहरों में करो या मरो की जंग चल रही है। खबर है कि रूसी सेना ने बखमुत को तीन ओर से घेर लिया है। इससे यूक्रेनी सैनिकों का हौसला टूट रहा है। बखमुत सामरिक रणनीति के लिहाज से यूक्रेन का सबसे महत्वपूर्ण शहर है। यदि इसे रूस ने जीत लिया तो यूक्रेन बैकफुट पर आ सकता है। रूस ने बखमुत पर कब्जा करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Leave a Comment