घर-घर जल पहुंचाने की उपलब्धियों को रेखांकित करें

  • जल निगम के संचालक मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अनेक ग्रामों में नल से घर-घर तक जल पहुँचाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि को विभिन्न संचार माध्यमों से रेखांकित भी किया जाए। मिशन में प्राथमिकता से कार्यों को पूरा किया गया है। इससे ग्रमीणों के जीवन स्तर पर में उल्लेखनीय सुधार भी हुआ है। समूह जल प्रदाय योजनाओं के अमल से ग्रामीण भाई-बहनों को काफी आसानी हुई है। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश जल निगम के संचालक मंडल की बैठक की 20वीं बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अन्य राज्यों में हुई बेस्ट प्रेक्टिसेस का भी अध्ययन किया जाए। मध्यप्रदेश में संपन्न कार्यों में पयऱ्वेक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण पर सदैव ध्यान दिया जाए। मध्यप्रदेश जल निगम के लिए आवश्यक अमले की व्यवस्था के लिए स्वीकृतियाँ संचालक मंडल द्वारा प्रदान की गईं। साथ ही नवीन परियोजना क्रियान्वयन इकाइयों की स्थापना की मंजूरी भी दी गई।

Leave a Comment