सरिया घुसने से मरे यूपी निवासी की हुई शिनाख्त, टाटा के गड्ढों के कारण हुई थी दुर्घटना

  • डिवाईडर से टकराया लोडिंग वाहन-रैलिंग का सरिया आरपार होने से गई जान-सुबह परिवार उज्ज्ैन पहुँचा

उज्जैन। कल रात इंदौर रोड पर डी मार्ट के समीप इंदौर से उज्जैन की ओर जा रहा लोडिंग डिवाईडर से टकरा गया और रैलिंग का सरिया आरपार होने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के सहारनपुर निवासी युवक के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर आज सुबह उसके परिजन यहां पहुँच गए थे। मृतक प्लाई खरीदने इंदौर गया था। आज सुबह शव का पोस्ट मार्टम कराया गया। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि कल रात डी मार्ट के समीप तेज गति से आया बोलेरो पिकअप वाहन डिवाईडर में जा घुसा और उछलकर स्वीफ्ट कार से टकरा गया। दुर्घटना में डिवाईडर की रैलिंग का सरिया चालक की गर्दन के आरपार हो गया और उसकी वहीं मौत हो गई।

दुर्घटना होते ही मौके पर ही लोगों की भीड़ लग गई तथा नानाखेड़ा थाना पुलिस पहुँच गई। पुलिस ने वाहन में फँसे शव को बाहर निकलवाया और अस्पताल लेकर आए। मृतक के मोबाईल से उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम मुस्तकीन पिता अजगर खान उम्र 30 साल निवासी सहारनपुर है। पुलिस ने दुर्घटना में उसकी मौत होने की सूचना उसके परिजनों को दी जिस पर आज सुबह उसके रिश्तेदार उज्जैन पहुँच गए थे। रिश्तेदारों की मौजूदगी में उसके शव का पोस्मार्टम कराया गया। पुलिस को बताया कि वह बोलरो पिकअप वाहन से इंदौर में प्लाई और अन्य सामान खरीदने आया था और खरीदी करने के बाद वापस सहारनपुर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। रात में बोलरो वाहन जिस स्वीफ्ट कार पर गिरा, उसमें कोई सवार नहीं था, इसलिए गंभीर हादसा होने से बच गया।

Leave a Comment