US: शिकागो में इंडिपेंडेंस डे परेड में हुई गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

शिकागो। अमेरिका (America) के शिकागो (Chicago) में स्वतंत्रता दिवस परेड (Independence Day Parade) के दौरान गोलीबारी (firing) में 6 लोगों की मौत (6 people died) हो गई। इस गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने बताया कि शिकागो शहर में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खून से लथपथ कई शव कंबल से ढके हुए थे। बता दें कि 4 जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस होता है। यह अमेरिका का 246वां स्वतंत्रता दिवस है।

इस अवसर पर राजधानी वाशिंगटन सहित देश के हिस्सों में नेशनल इंडिपेंडेंस डे परेड निकाली जा रही हैं। इस दौरान इलिनोइस में परेड के दौरान गोलीबारी की खबर है। खबरों के मुताबिक हाइलैंड पार्क, इलिनोइस में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। ‘एक अमेरिकी अखबार ने खबर दी है कि परेड सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई, लेकिन गोलीबारी होते ही 10 मिनट बाद इसे रोक दिया गया।

अमेरिकी अखबार ने कहा कि उसने खून में लथपथ कुछ शवों पर कंबल ढंका हुआ देखा है। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने अखबार को बताया कि उन्होंने गोलीबारी की आवाज सुनी है। परेड में जाने वाले सैंकड़ों लोगों में से कुछ खून में लथपथ दिखे। वे अपनी कुर्सियां, बच्चों का सामान और कंबल वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कहा है कि वह गोलीबारी का जवाब दे रही है।

शूटर ने एक छत से ताबड़तोड़ गोलीबारी की। शूटर एक रिटेल शॉप की छत पर चढ़ गया और वहां से गोलीबारी करने लगा। गोलीबारी के कारण परेड में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला है और शूटर की तलाशी शुरू कर दी। लेक काउंटी शेरिफ ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि हम हाईलैंड पार्क पुलिस को घटना वाली जगह पर मदद दे रहे हैं। शेरिफ ने लोगों से अपील की है कि पुलिस को अपना काम करने दें।

इस बीच, अधिकारी संदिग्ध हमलावर की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह श्वेत व्यक्ति है, जिसने सफेद और नीले रंग की टी शर्ट पहन रखी है। लेक काउंटी मेजर क्राइम टास्क फोर्स के प्रवक्ता क्रिस्टोफर कोवेली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमलावर ने किसी छत पर से राइफल से परेड में शामिल लोगों पर गोलीबारी की और वह राइफल बरामद कर ली गई है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि उसने किस इमारत की छत से गोलीबारी की। कोवेली ने कहा कि पुलिस का मानना ​​है कि केवल एक शूटर ने इस हमले को अंजाम दिया।

Leave a Comment