Vidhan Sabha Election results 2023 – कौन मारेगा एमपी-राजस्थान का मैदान? कुछ ही देर में आने लगेंगे विधानसभा चुनाव के रुझान

नई दिल्‍ली (New Dehli)। पांच राज्यों में हुए विधानसभा (Assembly)चुनाव अब अंतिम दौर में है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान में मतगणना (counting of votes)का दौर शुरू (Start)हो गया है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट (postal ballot)की गिनती होगी। इसके बाद करीब 8:30 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को ही भारत निर्वाचन आयोग यानी ECI ने मिजोरम में मतगणना एक दिन आगे बढ़ा दी थी। मतगणना के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

पांचों राज्यों की स्थिति
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार को राज्य में कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है। बीते विधानसभा चुनाव 2018 में यहां कांग्रेस ने 230 में से 116 सीटों पर जीत हासिल कर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। तब सीएम कमलनाथ को बनाया गया था। हालांकि, 2020 में फ्लोर टेस्ट में फेल होने के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई थी और भाजपा ने वापसी की थी।

राजस्थान: हिंदी पट्टी के एक और अहम राज्य में जनता को भाजपा बनाम कांग्रेस का खास नजारा देखने को मिलेगा। सत्ता परिवर्तन के रिवाज के चर्चित इस राज्य में अभी कांग्रेस की सरकार है, जिसके मुखिया सीएम अशोक गहलोत हैं। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 100 सीटें हासिल कर बहुमत की सरकार बनाई थी। जबकि, भाजपा 73 पर सिमट गई थी।

छत्तीसगढ़: 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का कब्जा है। वहीं, भाजपा इस बार बड़ी जीत का दावा कर रही है। 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा को सिर्फ 15 सीटें ही मिल सकी थीं। जबकि, कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। खास बात है कि भाजपा ने अब तक सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया और कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल के नाम पर ही भरोसा जता रही है।

तेलंगाना: 2014 में अस्तित्व में आए तेलंगाना में अब तक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सरकार रही है। इस बार उनकी पार्टी भारत राष्ट्र समिति यानी BRS (पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति) हैट्रिक की कोशिश में है। वहीं, एग्जिट पोल संकेत दे रहे हैं कि राज्य में कांग्रेस इस बार केसीआर को कड़ी टक्कर दे सकती है। इसके अलावा यहां मैदान में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और भाजपा भी हैं। 2018 विधानसभा चुनाव में 119 में से टीआरएस को 88 सीटें मिली थी। तब कांग्रेस 21 सीटें ही हासिल कर सकी थी और भाजपा को एक ही सीट मिली थी।

मध्य प्रदेश- 230 सीटें

पार्टी आगे जीत
भाजपा 4
कांग्रेस 5
अन्य
राजस्थान- 199 सीटें

पार्टी आगे जीत
भाजपा 4
कांग्रेस 4
अन्य
छत्तीसगढ़- 90 सीटें

पार्टी आगे जीत
भाजपा 0
कांग्रेस 2
अन्य
तेलंगाना- 119 सीटें

पार्टी आगे जीत
बीआरएस 1
कांग्रेस 1
भाजपा 2

Leave a Comment