बेहतरीन कार्य के लिए विरासत ग्रुप ने किया कलेक्टर का सम्मान

  • देशभर में विदिशा जिले को मिली नई पहचान

विदिशा। पिछले दिनों राष्ट्रपति से सम्मानित विदिशा के कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव का सम्मान विरासत ग्रुप द्वारा किया गया ग्रुप का मानना है कि राजस्व के मामले में विदिशा जिले ने पूरे देश में अच्छा काम किया है। जिसके चलते देश के राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा विदिशा कलेक्टर श्री उमा शंकर भार्गव को सम्मानित किया गया जिससे विदिशा जिले का नाम भी सम्मानित हुआ जिसके चलते आज विदिशा ग्रुप में उनको एक अभिनंदन पत्र देकर साल श्रीफल से सम्मान किया ,साथ ही विदिशा तहसील में लंबे समय से पदस्थ तहसीलदार श्रीमती सरोज अग्निवंशी का स्थानांतरण रायसेन जिले में हुआ है की भी विदाई अभिनंदन पत्र व साल श्रीफल देकर की गई।

कार्यक्रम में पिछले दिनों शहर के सर्प पकडऩे वाले दिवंगत सोनू रैकवार के परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई जिसमें विरासत ग्रुप ने 70000 की राशि दी साथ ही माननीय कलेक्टर ने रेड क्रॉस सोसाइटी से 15000 राशि की सहायता देने की घोषणा की , ग्रुप के अध्यक्ष गोविंद देवलिया जी ने माननीय कलेक्टर और विरासत ग्रुप के द्वारा चलाए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कैलाश जी अग्रवाल , सुभाष जी जैन , मनमोहन जी बंसल , सुनील जी जैन , डॉ वेद प्रकाश मेहरा, प्रकाश जोशी, ओपी चतुर्वेदी ,वीके जैन ,शिव डोयले जी , कमल रैकवार, सचिन तिवारी, गुड्डू किरार, मनमोहन जी शर्मा, अवधेश दुवे, , अतुल तिवारी, शिवकुमार तिवारी, हरिहर चतुर्वेदी, मनोज शर्मा, प्रदीप जैन, राजकुमार शर्मा, संजू प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, सुजीत देवलिया, संयोग श्रीवास्तव, प्रदीप रघुवंशी, राजेश नाडीवाल, उपस्थित थे,कार्यक्रम के पूर्व प्रदीप जैन ने स्वागत गीत गायन किया और एम सी सोनी ने बांसुरी वादन किया। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप के सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने किया। आभार ग्रुप के कोषाध्यक्ष श्री मनमोहन बंसल ने व्यक्त किया।उपरोक्त जानकारी प्रवक्ता द्वय मनोज शर्मा एवम राजकुमार शर्मा एवम मीडिया प्रभारी शिवकुमार तिवारी ने प्रदान की।

Leave a Comment