जेब में छिपाकर ले जा रहा था 14 जहरीले सांप, पोर्ट पर चैकिंग के दौरान प‍कड़ाया अधिकारी रह गए दंग

नई दिल्‍ली (New Dehli) । चीन (China) में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स जेब (pocket) में 14 सांप (Snake) छिपाकर तस्करी करने की फिराक में था। हालांकि पोर्ट (port) पर चेकिंग (checking) के दौरान उसे पकड़ लिया गया।

चीन में जानवरों के प्रति हिंसा के मामले अकसर सामने आते रहते हैं। अब एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी जेब में 14 सांप छिपाकर ले जा रहा था। पोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। दरअसल उसके हावभाव देखकर अधिकारियों को शंका हो गई और उन्होंने उसकी जांच की तो जेब से 14 सांप निकले।

चीन और हॉन्गकॉन्ग की सीमा के पास स्थिति फूटियान पोर्ट पर उसे गिरफ्तार कर लियागया। यह पोर्ट शेंजेन सिटी में है। कस्टम के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी असहज महसूस कर रहा था और अधिकारियों के साथ नजर मिलाने से बच रहा था। इसके बाद अधिकारियों ने उसके सामान की तलाशी लेनी शुरू की। पता चला कि वह सूती मोजे में 14 सांप रखे हुए था।

उसने काले रंग का ड्रेस पहना था और एक सफेद टोपी लगा रखी थी। चेकपॉइंट पर वह बार-बार अपनी जेब टटोल रहा था। पकड़ में आने के बाद उसके पास से मिले सांपों को प्लास्टिक के एक कंटेनर में बंद कर लिया गया और बाहर छोड़ दिया गया। इन सांपों में एक बॉल पाइथन भी था। कई ऐसी प्रजातियों के सांप भी थे जिनके अस्तित्व पर खतरा है और यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर ने उन्हें रेड लिस्ट में रखा है।

डेली स्टार के मुताबिक चीन के कानून में कहा गया है कि अगर किसी भी जानवर को दूसरे देश ले जाया जा रहा है तो पहले उन्हें क्वैरंटाइन किया जाएगा और फिर छोड़ा जाएगा। दरअसल चीन पर आरोप लगे थे कि यहीं से करोना फैला। इसलिए चीन की सरकार ने आदेश जारी किया है कि जानवरों को भी बाहर ले जाने से पहले क्वारंटाइन करना होगा और उनकी सेहत की जांच करनी होगी।

Leave a Comment