संविधान का पालन कर हम जन जन की सेवा कर सकते हैं

  • भाजपा अजा मोर्चा ने डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि पर टॉवर चौक स्थिति प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी एवं मोर्चा अध्यक्ष मनोज मालवीय की नेतृत्व में टॉवर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि बाबा साहब के विचारों पर चलकर हमें जन-जन की सेवा करना है। महापौर ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक समरसता समता के पुरोधा थे।

बाबा साहब ने विश्व का सबसे उत्तम संविधान लिख कर हर वर्ग को समान रूप से अधिकार दिए हैं। इस अवसर पर पूर्व महापौर मीना जोनवाल, प्रभुलाल जाटवा, महामंत्री सुनील चावंड, अनिल पुरुषोत्तम मालवीय, सुरेंद्र मेहर, विजय अवाड़, सुशीला जाटवा, सुरेखा तवर, शीला मरमट, प्रेमलता आदर्श मकवाना, रुपेश जाटवा, जितेंद्र बिहानिया, रवि परमार,सचिन गोसर, मंडल अध्यक्ष मनोज मालवीय शीतल रावत कमल बिलोनिया अजय बड़ोदिया प्रहलाद मालवीय,रवि बाली,नीतू बाली सहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment