दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में मौसम खराब (Bad weather in Delhi-NCR) हो गया है। आसमान में घने काले बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान (Meteorological Department’s estimate) है कि अगले कुछ घंटों में एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल उत्तर भारत में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ज्यादा है। लेकिन धीरे-धीरे इसमें गिरावट आएगी, जिसके बाद अधिकतम 35 डिग्री से ऊपर बना रहेगा।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसका असर देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में पड़ रहा है, ऐसे में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन राज्यों के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का ही असर है कि दिल्ली और आसपास के राज्यों में मौसम बदल रहा है और हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को एनसीआर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने के आसार हैं। शाम छह बजे तक दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में 29 और 30 मार्च को अलग अलग क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की संभावना बन हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को दिल्ली-NCR में आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में धूप निकलेगी और शाम तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा देर शाम ठंडी हवाएं चलेंगी। तापमान दिन में सामान्य और शाम को एक से दो डिग्री कम हो सकती है।

Leave a Comment