लाड़ली बहना योजना से और सशक्त होंगी महिलाएं: प्रभारी मंत्री डॉ. चौधरी

  • लाड़ली बहना योजना से सभी पात्र बहनों को लाभान्वित किया जाएगा-विधायक श्री राय

सीहोर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने श्यामपुर में लाड़ली बहना योजना के पंजीयन के लिए लगाए गए कै प का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कै प में लाड़ली बहना योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया देखी और पंजीयन के बारे में अधिकारी-कर्मचारियों से जानकारी ली। प्रभारी मंत्री डॉ. चौधरी ने कै प में बहनों का फॉर्म भरा और उन्हें ऑनलाइन पंजीयन की पावती भी प्रदान की। कै प में महिलाओं ने प्रभारी मंत्री डॉ. चौधरी को रक्षा सूत्र भी बाँधा।
प्रभारी मंत्री डॉ. चौधरी ने लाड़ली बहना योजना के पंजीयन कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि कै प में आने वाली बहनों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कै प में आई महिलाओं से चर्चा कर कै प में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होने कहा कि मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बेटियों के सर्वागीण विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है।


प्रदेश सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर उनका लाभ अंतिम छोर के व्यक्तियों तक सुगमता से पहुंचाया जा रहा है। लाडली बहना योजना भी मु यमंत्री श्री चौहान की महिलाओं और बेटियों को समर्पित अनेक योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत एक हजार रूपए प्रतिमाह दी जाने वाली राशि से महिलाएं अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर पाएंगी। विधायक सुदेश राय ने कहा कि लाडली बहना योजना मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाडली बहना योजना प्रदेश में महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत सभी पात्र बहनों को लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना में प्रतिमाह एक हजार रूपए सीधे बहनों के बैंक खाते में डाले जाएंगे। इन पैसों से बहने अपनी अनिवार्य जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। उन्होंने कै प में आई महिलाओं से कहा कि वे अपने आस-पास रहने वाली अन्य महिलाओं, जो योजना के तहत आवेदन के लिए पात्र है, उन्हें भी कै प में आकर अपना पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करें। ताकि अधिक से अधिक पात्र बहनों को योजना से लाभान्वित किया जा सके।

Leave a Comment