बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, कई आयोजन हुए

नागदा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। जयंती पर नगर के प्रबुद्धजनों ने पुराना बस स्टैंड पर स्थापिता बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा नगर में भी आयोजन हुए।

कांग्रेस विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अस्थाई सीढ़ी से चढ़कर बाबा साहब की प्रतिमा को माला पहनाई। भाजपा के वरिष्ठ नेता व असंगठित कामगार बोर्ड के अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने नपा की लिफ्ट के माध्यम से बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाई। भाजयुमो ने पुराना बस स्टैंड स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा नागदा मंडल ने एमजी रोड स्थित कार्यालय पर बाबा साहब की जयंती मनाई। आम आदमी पार्टी ने पार्टी कार्यालय पर जयंती मनाई। वार्ड नंबर 21 में पूर्व पार्षद विजय पटेल के नेतृत्व में जयंती मनाई गई।

Leave a Comment