
डेस्क। Apple भारत में अपने रिटेल स्टोर को एक्सपेंड करने वाला है। आईफोन बनाने वाली कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे और नोएडा के बाद दक्षिण भारतीय शहर में अपना नया फिजिकल स्टोर ओपन कर सकती है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, एप्पल का भारत में यह छठा स्टोर होगा। इसे हैदराबाद में ओपन किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी गुरुग्राम में भी अपना फिजिकल स्टोर ओपन कर सकती है। यह दिल्ली-NCR का तीसरा रिटेल स्टोर हो सकता है।
Apple की वेबसाइट पर दी गई जॉब लिस्टिंग से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने अगले फिजिकल स्टोर के लिए हायरिंग कर रही है। लिस्टिंग में हैदराबाद के नए स्टोर के लिए कई ओपनिंग है, जो दर्शाता है कि कंपनी इस साल भारत में और नए स्टोर ओपन करने की तैयारी में है। जॉब लिस्टिंग में गुरुग्राम का भी नाम शामिल है, ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि गुरुग्राम में भी एप्पल का रिटेल स्टोर ओपन किया जा सकता है।
एप्पल की वेबसाइट के मुताबिक, हैदराबाद के स्टोर के लिए मैनेजर, सीनियर मैनेजर और स्टोर लीडर समेत कई टेक्निकल रोल्स के लिए ओपनिंग है। इसके अलावा एप्पल के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में कंफर्म किया है कि मुंबई में एक और रिटेल स्टोर ओपन किया जाएगा। हालांकि, इन नए एप्पल स्टोर की ओपनिंग कब होगी, इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एप्पल साल की पहली तिमाही में अपना यह स्टोर ओपन किया जा सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved