
भोपाल। पुलिस भर्ती के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 31 दिसंबर से आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 14 जनवरी रहेगी। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी तय की गई है। परीक्षा 6 मार्च को आयोजित की जाएगी। आयु सीमा में चार साल की बढ़ोतरी की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने इसे न बढ़ाए जाने पर नाराजगी जताई है। वर्तमान में आयु सीमा 33 वर्ष है। इसे अभ्यर्थी 37 वर्ष किए जाने की मांग कर रहे थे। पीईबी पुलिस के 4 हजार पदों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved