img-fluid

दूसरी बार पिता बने अरबाज खान, पत्नी शूरा ने दिया बेटी को जन्म

October 06, 2025

मुंबई। सलमान खान (Salman khan) के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। सलमान खान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) और उनकी पत्नी शूरा खान (shura khan) माता-पिता बन गए हैं। शूरा खान ने आज यानी 5 अक्टूबर को एक बेटी को जन्म दिया है। शूरा खान 04 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती हुई थीं। अरबाज खान के घर में आई इस खुशखबरी पर सोशल मीडिया यूजर्स कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

साल 2023 में हुई थी अरबाज और शूरा की शादी

अरबाज खान ने पत्नी शूरा को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं शूरा ने बच्चे को जन्म दिया। अरबाज खान ने साल 2023 में शूरा खान से शादी की थी। दोनों की शादी को दो साल होने वाला है। अब इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।



शूरा की गोदभराई में पहुंचे थे सितारे

बता दें, हाल ही में में शूरा खान की गोदभराई सेरेमनी भी रखी गई थी। इसमें पूरा खान परिवार शामिल हुआ था। परिवार के अलावा कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने भी इस फंक्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
गोदभराई में पीले रंग की ड्रेस में नजर आई थीं शूरा

गोदभराई में शूरा खान ने पीले रंग की लॉन्ग ड्रेस पहनी थीं। फंक्शन में शूरा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। शूरा खान बॉलीवुड की फेमस मेकअप आर्टिस्ट हैं। अरबाज और शूरा की मुलाकात पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी।

Share:

  • Odisha: कटक में बवाल के बाद हालात तनावपूर्ण, दो गुटों में झड़प के बाद इंटरनेट सस्पेंड

    Mon Oct 6 , 2025
    कटक. ओडिशा (Odisha) के कटक (Cuttack) में दुर्गा मूर्ति विसर्जन (Durga idol immersion) के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद से तनाव बना हुआ है. इस मामले में डीसीपी (DCP) समेत कई लोग घायल हुए हैं. छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बीच कटक में 24 घंटे के लिए सोशल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved