मुंबई (Mumbai)। अरबाज खान (Arbaaz Khan) से अलग होने के बाद एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) खान परिवार के साथ नजर नहीं आ रही हैं लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने पूर्व पति अरबाज के पिता सलीम खान के साथ नजर आ रही हैं। मलाइका के साथ उनकी मां जॉयस अरोड़ा भी थीं।अरबाज खान और मलाइका की शादी 1998 में हुई थी। शादी के 19 साल बाद 2017 में इस जोड़े ने तलाक ले लिया। इसके बाद से ही मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। अरबाज पहले जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे, लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया और कुछ समय बाद उन्होंने दिसंबर 2023 में रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved