मनोरंजन

करण जौहर के अपार्टमेंट में गर्लफ्रेंड संग किराए पर रहेंगे इमरान खान

मुंबई (Mumbai)। ”जाने तू या जाने ना” फेम एक्टर इमरान खान (Imran Khan) इस समय अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से खबरों में हैं। पत्नी से तलाक के बाद वह लेखा वॉशिंगटन (washington) को डेट कर रहे हैं। जब वह अपनी बहन आइरा खान की शादी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे तो सभी की निगाहें उन दोनों पर टिक गईं। इमरान खान के बारे में अब एक नया अपडेट सामने आया है।


करण जौहर के फ्लैट में रहने वाला अभिनेता कोई और नहीं बल्कि आमिर खान के भतीजे अभिनेता इमरान खान हैं। कुछ दिन पहले इमरान ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद अब वह गर्लफ्रेंड रेखा वाशिंगटन के साथ करण जौहर के बांद्रा स्थित घर में शिफ्ट हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इमरान और लेखा अब करण जौहर के जिस घर में रह रहे हैं, उसका किराया करीब 9 लाख रुपये है। यह समझौता 20 मार्च, 2024 से तीन साल के लिए है। उनका घर कार्टर रोड पर क्लिफपेट में एक तीन मंजिला अपार्टमेंट है।मुंबई के बांद्रा इलाके में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी रहते हैं। शाहरुख खान से लेकर सचिन तेंदुलकर तक, सबके पास बांद्रा में आलीशान बंगले हैं और फ्लैट हैं। अब इमरान खान भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इसी इलाके में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इमरान ने 2019 में अपनी पत्नी अवंतिका को तलाक दे दिया। उनकी एक बेटी भी है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान इमरान का तलाक हो गया था और बाद में वह लेखा वाशिंगटन के संपर्क में आए। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और अब दोनों लिव इन रिलेशनशिप में हैं।

Share:

Next Post

बहन मनारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में पति निक के साथ पहुंचीं प्रियंका चौपड़ा

Sun Mar 31 , 2024
मुंबई (Mumbai)। एक्ट्रेस और ”बिग बॉस 17” (‘Bigg Boss 17’) की फाइनलिस्ट मनारा चोपड़ा (Manara Chopra) ने शुक्रवार रात को अपना 33वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी (birthday party) में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास शामिल हुए। प्रियंका मनारा की ममेरी बहन है। लाल वेस्टर्न ड्रेस में मनारा बेहद […]