
कार्डोबा (cordoba)। अर्जेंटीना (Argentina) के कार्डोबा (Cordoba) से 517 किमी उत्तर में आज तड़के करीब 3:39 बजे 6.5 तीव्रता का भूकंप (6.5 magnitude earthquake) आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ये जानकारी दी।
एनसीएस ने ट्वीट किया, भूकंप (Earthquake) की तीव्रता: 6.5, 21-01-2023 को आया, 03:39:37 बजे, अक्षांश: -26.82 और लंबाई: -63.36, गहराई: 586 किमी, स्थान: कार्डोबा से 517 किमी उत्तर में। भूकंप मोंटे कुएमाडो, सैंटियागो डेल एस्टेरो प्रांत अर्जेंटीना से 104 किमी दूर था।
फिलहाल कोई हताहत नहीं
यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप 600 किलोमीटर (372.82 मील) की गहराई में आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, पराग्वे और अर्जेंटीना में झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी के हताहत होने या भारी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved