img-fluid

हार से सीखकर चमके अरिजीत सिंह: टॉप 5 से बाहर होकर भी बने सुपरस्टार

January 28, 2026

नई दिल्ली। रियलिटी शो फेम गुरुकुल(reality show Fame Gurukul) हारने के बाद अरिजीत सिंह(Arijit Singh) ने मुंबई(Mumbai) में एक छोटे से कमरे में रहकर सालों तक बड़े म्यूजिशियन्स(musicians) के लिए ‘म्यूजिक प्रोग्रामिंग’ (music programming)की थी। उन्होंने अपनी हार को ही अपनी सीढ़ी बना लिया।

आइकॉनिक प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान करके उनके करोड़ों फैंस को हैरत में डाल दिया है। अरिजीत सिंह की उम्र अभी 38 साल है और उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कह दिया है। अरिजीत सिंह ने अपने रिटायरमेंट के बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बताया। अरिजीत सिंह की वो रुहानी आवाज अब हम आगे किसी फिल्म या म्यूजिक वीडियो में नहीं सुन सकेंगे। अरिजीत सिंह का सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्हें पहली बार दुनिया ने उस वक्त पहचाना जब वो रियलिटी टीवी शो ‘फेम गुरुकुल’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए।

  • टॉप 5 में भी नहीं आ पाए थे अरिजीत सिंह
    अरिजीत सिंह का वो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है जिसमें वो बताते हैं कि उनकी आवाज पहले ऐसी नहीं थी। उन्होंने अपनी आवाज को तोड़-तोड़कर ऐसा बनाया है। इसके बाद वीडियो में अरिजीत सिंह का उस रियलटी शो वाला क्लिप दिखाया जाता है और बाद में उनकी अभी वाली आवाज। दोनों में फर्क साफ दिखाई पड़ता है। कोई हैरत नहीं कि जिस अरिजीत सिंह की आवाज की आज दुनिया कायल है, उस वक्त वह रियलिटी शो में टॉप 5 में भी नहीं आ सके थे। शो के जजों ने अरिजीत की आलोचना की थी।

    Share:

  • पवन कल्याण के बेटे अकीरा नंदन की इमेज से बनी AI फिल्म का ब्रॉडकास्ट बैन दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

    Wed Jan 28 , 2026
    नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण(Pawan Kalyan)के बेटे अकीरा नंदन (Akira Nandan)की इमेज का इस्तेमाल करके बनाई गई AI जेनरेटेड फिल्म के ब्रॉडकास्ट(Film broadcast) पर रोक लगा दी है। दिल्ली हाई कोर्ट(Delhi High Court) ने आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री(Deputy Chief Minister) एवं अभिनेता पवन कल्याण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved