
मुंबई। भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की सगाई (Engagement) हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन की सगाई सानिया चंदोक (Sania Chandhok) के साथ हुई है। सानिया मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसायी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार हॉस्पिटेलिटी और खाद्य क्षेत्र में सुप्रसिद्ध है, जिसके पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का स्वामित्व है।
रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी कार्यक्रम में हुई जिसमें करीबी दोस्त और दोनों परिवार के सदस्य शामिल हुए। हालांकि, अभी तक तेंदुलकर और घई परिवार की तरफ से सगाई की आधिकारिक घोषणा या कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved