img-fluid

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी निंदनीय एवं शर्मनाक है – कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

February 25, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी (Arrest of Youth Congress President Uday Bhanu Chib) निंदनीय एवं शर्मनाक है (Is Condemnable and Shameful) । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवा कांग्रेस के निडर सिपाहियों के साथ डटकर खड़ी है।


  • कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सत्य के लिए शांतिपूर्ण एवं अहिंसक प्रतिरोध हमारी गौरवशाली विरासत है जो हमें महात्मा गांधी जी और लाखों-करोड़ों भारतीय पूर्वजों से मिली है। दुनिया भर के दबाव में झुककर, भारत के हितों से समझौता करने वाली सरकार के खिलाफ आवाज उठाने में 140 करोड़ भारतवासियों का हित है। जनता की आवाज उठाने के लिए युवा कांग्रेस के साथियों पर कार्रवाई अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक है। कांग्रेस पार्टी युवा कांग्रेस के निडर सिपाहियों के साथ डटकर खड़ी है।

    यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी ऐतराज जताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जो लोग जनता के लिए आंदोलन कर रहे हैं, जो आम लोगों की आवाज उठा रहे हैं, जो किसानों की आवाज उठा रहे हैं, सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि अगर सरकार का विरोध करना जुर्म है, तो कांग्रेस का हर व्यक्ति यह जुर्म बार-बार करेगा।

    यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां रजनीबाला ने कहा कि उदय भानु चिब को सोमवार को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने प्रदर्शन को साजिश बताया, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा है कि देश में विरोध करना कब से साजिश होने लगा । संविधान में हमें हक दिया गया है कि अगर सरकार कोई गलत काम करे, तो आवाज बुलंद करें। रजनीबाला ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि लोग 10-10 साल तक जेल में रहे। कांग्रेस नेताओं की बड़ी कुर्बानियों के बाद देश को आजादी मिली है। 11 साल पहले देश में कितने प्रदर्शन होते थे, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने कभी प्रदर्शन को दबाने का काम नहीं किया।

    Share:

  • MP: प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव

    Wed Feb 25 , 2026
    शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले (Shivpuri district) के कोलारस थाना क्षेत्र में आज एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। रेलवे पटरी के पास एक पेड़ से एक युवक और युवती के शव लटके मिले। मृतकों की पहचान जितेंद्र धाकड़ और सोनम आदिवासी के रूप में हुई है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved