img-fluid

Arvind Kejriwal News: केजरीवाल की गिरफ्तार के बाद AAP में बवाल; अब इस दिग्गज के जिम्‍मा लोकसभा चुनाव

March 22, 2024

नई दिल्‍ली (New Delhi)। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal)की गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)के लिए सबसे बड़ा झटका है। ऐसे में लोकसभा चुनाव अभियान (Lok Sabha election campaign)की जिम्मेदारी पार्टी (responsibility party)के बड़े चेहरों भगवंत मान, आतिशी, सौरभ भारद्वाज पर आ जाएगी। आप सांसद राघव चड्ढा अपनी आंख की सर्जरी करवाने के लिए ब्रिटेन जा चुके हैं। ऐसे में इस बार वह भी पंजाब में चुनाव अभियान में शामिल नहीं हो पाएंगे।

विधानसभा चुनाव में पंजाब में प्रचार अ​भियान की कमान राघव चड्ढा ने निभाई थी और पार्टी को जोरदार जीत दिलाई थी। ऐसे में पंजाब में अगर आप के बड़े चेहरे की बात करें तो बस मुख्यमंत्री भगवंत मान ही बचे हैं।


मुख्यमंत्री मान बोले- ईडी भाजपा की राजनीतिक टीम

शराब नीति घोटाला मामले में ई.डी. की ओर से ​दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ईडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईडी भाजपा की राजनीतिक टीम है। भाजपा केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती क्योंकि आम आदमी पार्टी ही भाजपा को रोक सकती है। सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता।

अगले 5 दिन में बाकी 5 उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे

मुख्यमंत्रीमान ने कहा है कि पार्टी अगले 5 दिन में राज्य की बाकी 5 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। अपने एक्स हैंडल के जरिए उन्होंने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि आप पहले ही 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जी.पी., फरीदकोट से करमजीत अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डा. बलबीर को पार्टी ने मैदान में उतारा है। लुधियाना, गुरदासपुर, आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर और होशियारपुर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अगले 5 दिन में की जाएगी।

मार्च की शुरूआत में ही पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘संसद च वी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते वधेगी शान’ स्लोगन से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी में होशियारपुर लोकसभा हलके के लिए कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा व हाल ही में कांग्रेस से आए डा. राजकुमार चब्बेवाल, लुधियाना से सरबजीत कौर माणुके व उद्योगपति राजेश तांगड़ी, आनंदपुर साहिब से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंद्र कंग व नरिंद्र सिंह शेरगिल, गुरदासपुर से रमन बहल व कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और फिरोजपुर से गोल्डी बहल व चरणजीत सिंह को टिकट का दावेदार माना जा रहा है।

पंजाब और चंडीगढ़ की 14 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ रही आप

आम आदमी पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ की 14 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी पंजाब में बिना इंडिया गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ रही है। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने ज्यादातर विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस और आप ने आपसी स​ह​मति से यह फैसला लिया था। हालांकि पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता शुरू से ही गठबंधन के विरोध में थे।

Share:

  • Delhi: केजरीवाल जेल से चलाएंगे शासन या किसी ओर को सौंपेंगे कमान

    Fri Mar 22 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। दिल्ली (Delhi) में शाम ढलते ही हाई वोल्टेज ड्रामा (high voltage drama) शुरू हो गया है। फ्लैग रोड स्थित मुख्यमंत्री निवास (Chief Minister’s residence) पर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की टीम पहुंची और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) से शराब नीति मामले में पूछताछ शुरू कर दी। रात होते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved