
नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी (Congress MP Pramod Tiwari) ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) भाजपा को फायदा पहुंचाने की राजनीति करते हैं (Plays politics to benefit the BJP) ।
प्रमोद तिवारी ने कहा, “अभी छोटे भाई (हुमायूं कबीर) का वीडियो है, बड़े भाई (असदुद्दीन ओवैसी) का कब आता है। ये दोनों बिछड़े हुए कुंभ मेले के भाई हैं। जाने अनजाने ओवैसी वही करते हैं, जिससे भाजपा का भला हो।” एआईएमआईएम पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार के सीमांचल और महाराष्ट्र में ओवैसी ने भाजपा की मदद की। उन्होंने हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर कहा, “इसका पार्ट-1 सामने आया है। दोनों की बातचीत और वीडियो सामने आ गया है। 1,000 करोड़ रुपए की डील हुई है, ऐसा आरोप लगाया जा रहा है। इससे भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा भी सामने आ चुका है। जाति-धर्म के आधार पर बांटकर भाजपा अपना वोट लेती है।”
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी को ही फायदा पहुंचाने के लिए ओवैसी इसी प्रकार का हथकंडा अपनाते हैं। ओवैसी इतने विद्वान व्यक्ति और बैरिस्टर हैं, उन्हें संयम रखना चाहिए। उन्हें विपक्ष के दलों के साथ बातचीत करनी चाहिए।” ओवैसी को लेकर संजय राउत ने कहा, “आपका दुश्मन भाजपा है, अगर आप अपने आपको देशभक्त मानते हैं तो ऐसा कोई भी चाल या राजनीतिक खेल न खेलें, जिससे भाजपा को मदद पहुंचे।”
दरअसल, टीएमसी ने एक कथित स्टिंग वीडियो जारी करते हुए हुमायूं कबीर पर भाजपा के साथ 1,000 करोड़ रुपए की डील करने का आरोप लगाया। इसके बाद, ओवैसी की पार्टी ने हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन तोड़ते हुए पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved