img-fluid

पोषक तत्‍वों का खजाना है ये 5 फल, वजन घटाने में होंगे फायदेमंद

April 10, 2026

नई दिल्ली आज के समय में खराब जीवनशैली के चलते पेट निकलना या पेट लटकना आम बात हो गई है। कोरोना (Corona) के प्रकोप के चलते ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) कर रहे हैं और ऐसे में घंटो एक ही जगह बैठकर काम करने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय ज्यादातर लोग मोटापे और पेट की बढ़ती हुई चर्बी (Belly Fat) को लेकर परेशान हैं। यह अक्सर वजन बढ़ने के कारण ही होता है। लोग हर तरीके से अपने पेट को अंदर करना चाहते हैं और अपना वजन घटाना चाहते हैं।

पेट की चर्बी को कम करने के लिए कुछ खास फल (fruit) आपकी मदद कर सकते हैं। फलों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य समस्याओं से लड़कर पोषण प्रदान करते हैं। इसके अलावा इन्हें खाना काफी आसान होता है और ये स्वादिष्ट भी होते हैं। आइए आपको बताते हैं 5 ऐसे फलों के बारे में जो पेट की चर्बी को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं ये 5 फल
सेब
शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए सेब (Apple) जरूर खाना चाहिए। सेब में अधिक मात्रा में फाइबर, फ्लेवोनोइड्स और बीटा कैरोटीन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो पाचनतंत्र (Digestive System) को बेहतर बनाने के साथ साथ बढ़ते वजन और पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।


  • तरबूज
    तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। गर्मियों में तरबूज (watermelon) शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसके अलावा यह त्वचा के लिए भी लाफदायक है। यह वजन कम करता है और पेट की चरर्बी को भी कम करने में मदद करता है।

    अनानास
    पेट की चर्बी और बढ़ते वजन से छुटकारा पाने के लिए अनानास जरूर खाएं। गर्मियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अनानास को डाइट में शामिल करें। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट को लंबे समय तक भरे होने का एहसास करवाता है। इसमें कैलोरी कम होती है।

    स्ट्रॉबेरी
    बैली फैट को कम करने के लिए स्‍ट्रॉबेरी(Strawberry) काफी फायदेमंद हो सकती है। स्ट्रॉबेरी में कैलोरी काफी कम होती है। इसका सेवन करने से न सिर्फ डाइजेशन अच्छा होता है बल्कि टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 diabetes) को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। स्ट्रॉबेरी के सेवन से वजन और बेली फैट को कम करने में आसानी होती है।

    संतरा
    संतरे को विटामिन सी (vitamin C) का अच्छा सोर्स माना जाता है। संतरे में मौजूद जीरो फैट, कम कैलोरी और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) वजन घटाने में मदद करते हैं। इसके अलावा संतरे का नियमित सेवन करने से इम्यूनिटी भी मजूत होती है ।

    नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना के लिए इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में समझें । कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • MP : आधी रात को प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अफसरों के तबादले

    Fri Apr 10 , 2026
    भोपाल. मध्य प्रदेश (MP) सरकार (Government) ने गुरुवार रात एक बड़ी ट्रांसफर लिस्ट जारी की है. इसमें 2008 से लेकर 2017 बैच तक के 26 IAS अफसरों के नाम शामिल हैं. इस फेरबदल में सबसे चर्चित नाम प्रियंक मिश्रा (Priyank Mishra) का है, जिन्हें राजधानी भोपाल की कमान सौंपी गई है. 2013 बैच के IAS […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved