img-fluid

गानों के साथ एक्टिंग में भी किस्मत आजमा चुकी हैं आशा भोसले, 79 साल की उम्र में किया था डेब्यू

September 08, 2022

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का नाम संगीत की दुनिया में बड़े ही अदब के साथ लिया जाता है। वह हर साल 8 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अपने म्यूजिक करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक गानों को अपनी जादुई आवाज से सुपरहिट बनाया है। उनका जन्म 1933 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव सांगली में हुआ था। महज दस साल की उम्र में उन्होंने गायिकी की दुनिया में कदम रख दिया था। उनका पहला गाना मराठी था। यह साल 1943 में आया था। गाने का नाम ‘चला चला नव बाला’ था।

बहुत कम लोगों को यह पता होगी कि आशा भोसले ने अपने परिवार का समर्थन करने के लिए अपनी बहन लता मंगेश्कर के साथ गाना शुरू किया था। 16 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला सोलो गाना फिल्म ‘रात की रानी’ के लिए गाया। उन्होंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली थी। महज 16 साल की उम्र में आशा ने गणपतराव भोसले से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। शादी के कुछ साल के बाद वह अपने बच्चों के साथ वापस अपने घर लौट आईं। निजी जिंदगी में तमाम उथल पुथल के बावजूद उन्होंने अपनी सिंगिंग जारी रखी।


मशहूर सिंगर मोहम्मद रफी के साथ ‘नन्हे मुन्हे बच्चे’ गाने के बाद वह काफी मशहूर हो गईं। इस दौरान उन्होंने एसडी बर्मन और आरडी बर्मन जैसी म्यूजिक डायरेक्टर के लिए कई हिट गाने गाए। 1960 और 1970 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों के लिए प्लेबैक किया। साल 1980 में वह दोबारा शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने आरडी बर्मन संग सात फेरे लिए। शादी के 14 साल बाद साल 1994 में आरडी बर्मन का निधन हो गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि गानों के अलावा आशा एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं।

उन्होंने 79 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म का नाम ‘माई’ था। यह एक मराठी फिल्म थी जिसमें आशा मां की भूमिका में नजर आई थीं। अपने करियर में आशा अब तक कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। साल 2000 में, भारत सरकार ने आशा भोसले को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया और बाद में 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से भी नवाजा गया।

Share:

  • फीस घोटाले में बिशप पीसी सिंह के ठिकानों पर EOW का छापा

    Thu Sep 8 , 2022
    जबलपुर । ईओडब्लू (EOW) की टीम ने गुरुवार सुबह द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (The Board of Education Church of North India) जबलपुर डायसिस के बिशप पीसी सिंह (Diocese’s Bishop PC Singh) के नेपियर टाउन स्थित घर एवं कार्यालय में छापा मारा। यह कार्रवाई बिशप (the bishop) द्वारा पद पर रहते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved