बड़ी खबर

अशोक तंवर ने किया ‘अपना भारत मोर्चा’ के गठन का ऐलान, कहा- आज हरियाणा में गूंगा विपक्ष और बहरी सरकार

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस प्रभारी तथा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके पूर्व सांसद डाॅ. अशोक तंवर ने अब कांग्रेस के खिलाफ ही मोर्च खोल दिया है। तंवर ने गुरुवार को ‘अपना भारत मोर्चा’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने मोर्चे के झंडे का भी लोकार्पण किया।

डॉ. तंवर ने यहां के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में पत्रकारों से कहा कि अब वो ‘अपना भारत मोर्चा’ के जरिए ही अपनी राजनीतिक गतिविधियों को अंजाम देंगे। उन्होंने बताया कि मोर्चे से लोगों को जोड़ने के लिए देशभर में अभियान भी चलाया जाएगा। साथ ही मोर्चे की रूपरेखा तैयार करने को लेकर लोगों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा, समान विचारधारा और सोच वाले लोगों/पार्टियों का सहयोग प्राप्त करने के लिए भी बैठकों और कार्यक्रमों का दौर चलेगा।


हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ने वाले डाॅ. तंवर ने कहा कि राज्य में इस वक्त स्थिति काफी खराब है। जहां सत्ता में भाजपा की सरकार बहरी है, वहीं कांग्रेस जैसा विपक्ष गूंगा बना हुआ है। ऐसे में राज्य के लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए मजबूत विपक्ष की जरूरत को पूरा करने की मंशा से ‘अपना भारत मोर्चा’ का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के कई जिलों सहित देश के अन्य राज्यों में भी आज कुल 25 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऐसे में अब देशभर में खासकर हरियाणा में लगातार बैठकों का दौर चलेगा। साथ ही मोर्चे से लोगों को जोड़ने के लिए देशभर में अभियान भी चलाया जाएगा।

डॉ. तंवर के नई पार्टी की घोषणा के साथ उनकी पत्‍नी अवंतिका माकन तंवर भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। एक ओर जहां तंवर ने दिल्ली में पार्टी के गठन का ऐलान किया, वहीं अवंतिका ने चंडीगढ़ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के नए मोर्चे की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि तंवर ने मोर्चा बनाने का फैसला अचानक नहीं लिया बल्कि वह कांग्रेस छोड़ने के बाद ही से इस दिशा में काम कर रहे थे। उन्होंने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल के अपने समर्थकों के साथ नए दल का गठन किया है।

Share:

Next Post

Sanjay Leela Bhansali की पहली पसंद नहीं थीं Alia Bhatt

Thu Feb 25 , 2021
मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) का टीजर बुधवार को रिलीज हुआ. टीजर में आलिया भट्ट का वो रूप देखने को मिला है, जो कि पहले कभी नहीं देखा गया. 1 मिनट 30 सेकंड का टीजर एक ऐसी छाप छोड़ता है, जिसे देखकर सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है […]