img-fluid

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट जाने वाले आशुतोष महाराज पर ट्रेन में जानलेवा हमला, नाक काटने का प्रयास

March 08, 2026

भरवारी (कौशाम्बी). स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Swami Avimukteshwarananda) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी देने वाले आशुतोष महाराज (Ashutosh Maharaj) ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन (train) में रविवार तड़के करीब पांच बजे धारदार हथियार से हमला हुआ है। एसी कोच में प्रयागराज जा रहे महाराज ने कहा कि धारदार हथियार से किए गए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना रविवार सुबह कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई है।


  • आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज जीआरपी को दी अपनी अर्जी में बताया कि शनिवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे ट्रेन जब सिराथू रेलवे स्टेशन कर पास पहुंची तो एसी बोगी के कोच एच-वन में सवार आशुतोष ब्रह्मचारी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

    हमले में वह लहूलुहान हो गए और अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में छिप गए। घटना के बाद घायल अवस्था में आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज पहुंचे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

    हमले को बताया साजिश
    आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले को साजिश बताते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर संदेह जताया है। उन्होंने प्रयागराज जीआरपी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जीआरपी के डीएसपी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि घटना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है और आशुतोष महाराज को इलाज के लिए अस्पताल ले लाया जा रहा है। अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

    Share:

  • ईरान युद्ध के बीच 52 हजार भारतीय स्वदेश लौटे, विदेश मंत्रालय ने जारी की सुरक्षा सलाह

    Sun Mar 8 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) ने शनिवार को बताया कि वह पश्चिम एशिया (West Asia) की उभरती स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और विदेश में भारतीय नागरिकों (Indian citizens) की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने कहा कि पूरे क्षेत्र में हवाई क्षेत्र के आंशिक रूप से खुलने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved