
नई दिल्ली: क्रिकेट फैन्स (cricket fans) को एशिया कप 2023 (asia cup 2023) में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे मुकाबले (Competition between India and Pakistan) का बेसब्री से इंतजार है. यह मुकाबला एशिया कप के सुपर-4 राउंड (Super 4 Round of Asia Cup) में रविवार (10 सितंबर) को खेला जाएगा. मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में होगा, जो भारतीय समयानुसार 3:00 बजे से शुरू होगा.
मैच के लिए पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तानी प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है. भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज वाले मुकाबले में मोहम्मद नवाज खेलते नजर आए थे. अब दूसरे मैच में नवाज की जगह फहीम अशरफ को जगह मिली है.
भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग-11: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान (उप-कप्तान), फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, नसीम शाह और शाहीन शाह आफरीदी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved