img-fluid

Asia Cup Hockey: सुपर-4 के मुकाबले में भारत ने जापान को 2-1 से हराया

May 29, 2022

नई दिल्ली। एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट (Asia Cup Hockey Tournament) के सुपर-4 के पहले मैच में भारत (India) ने जापान (Japan) को 2-1 से हरा दिया है। पूल गेम में जापान ने भारत को 5-2 से हराया था और अब भारतीय टीम (भारतीय टीम) ने इसका बदला ले लिया है। भारत के लिए पवन राजभर और मंजीत ने गोल दागे। युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रही भारतीय टीम ने अनुभव की कमी को कहीं झलकने नहीं दिया और शानदार खेल दिखाया।


मैच की शुरुआत में ही जापान ने दबाव बनाया था और पहले मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया था, लेकिन गोल नहीं कर सके। जापान ने शुरुआत में अच्छी डिफेंडिंग भी की थी, लेकिन आठवें मिनट में मंजीत ने भारत को बढ़त दिला दी थी। मंजीत ने बाएं फ्लैंक से एंट्री लेते हुए अकेले दम पर गोल दागा था और जापान के लगभग चार डिफेंडर्स को बीट किया था।

पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद जापान ने अच्छी वापसी की थी और दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया था। कॉर्नर को गोल में तब्दील करके जापान ने स्कोर बराबर किया था। भारत ने थोड़ी ही देर बाद बेहतरीन काउंटर अटैक किया, लेकिन इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं।

इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर सुपर-4 में पहुंचा था भारत
भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 के बड़े अंतर से हराते हुए सुपर-4 में अपनी जगह बनाई थी। भारत को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपने आखिरी ग्रुप मैच में कम से कम 15-0 के अंतर से जीत की दरकार थी, जिसे टीम ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए हासिल कर लिया है। भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले हॉफ में 6-0 की बढ़त बनाई। वहीं दूसरे हॉफ में भारत ने 10 गोल करके बड़ी जीत दर्ज की।

Share:

  • अमेरिका में बंदूक संस्कृति के दुष्परिणाम

    Sun May 29 , 2022
    – प्रमोद भार्गव यह सच्चाई कल्पना से परे लगती है कि विद्या के मंदिर में पढ़ाई जा रही किताबें हिंसा की रक्त रंजित इबारत लिखेंगी ? लेकिन हैरत में डालने वाली बात है कि इन हृदयविदारक घटनाओं का लंबे समय से सिलसिला हकीकत बना हुआ है। शैक्षिक गुणवत्ता की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved