
नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच बुधवार को खेले गए एशिया कप (Asia Cup) 2025 के मैच में मैदानी अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे (Ruchira Palliyaguruge) के साथ बड़ा हादसा हो गया. अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे की जान बाल-बाल बच गई. दरअसल, इस मैच में पाकिस्तान के एक फील्डर ने अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे को कान पर एक घातक थ्रो मार दिया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने बुधवार को खेले गए एशिया कप 2025 के ग्रुप-A मैच में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 41 रन से हरा दिया और सुपर-4 स्टेज के लिए अपनी जगह पक्की कर ली. बाल-बाल बची अंपायर की जान!
यह घटना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की पारी के छठे ओवर में हुई, जब एक पाकिस्तानी फील्डर का घातक थ्रो अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे को कान पर लग गया. पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद हारिस ने गेंदबाजी कर रहे अपने साथी सैम अयूब को एक तेज थ्रो दिया जो गलती से अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे को सिर के पिछले हिस्से में कान पर लग गया. इसके बाद मैदान पर मेडिकल टीम को बुलाया गया और अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे को जांच के बाद मैदान से बाहर भेज दिया गया. अंपायर रुचिरा पल्लीयागुरुगे की चोट थोड़ी गंभीर लग रही थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved