
नई दिल्ली। भारत के 63 वर्षीय पूर्व शॉट पुट एशियन चैंपियनशिप मेडलिस्ट इकबाल सिंह बोपराई को अमेरिका के पेसिंलवेनिया शहर में दोहरे हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने1983 में कुवैत में हुए एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उन पर अपनी मां और बीवी की हत्या का आरोप है। उनकी मां की उम्र 90 से ऊपर रही होगी।उन्होंने टाटा स्टील के साथ काम किया और फिर पंजाब पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर भर्ती हो गए। उनकी पोस्टिंग जालंधर में थी। अपना करियर समाप्त होने के बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गए थे।
अमेरिका में स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंह के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया। सिंह ने पुलिस को खुद फोन करके बताया कि उन्होंने अपनी मां और पत्नी की हत्या कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved