img-fluid

Asian Games 2023: पदक तालिका में इतिहास रचने की दहलीज पर भारत, चीन पहुंचा 300 मेडल के करीब

October 04, 2023

नई दिल्‍ली (New Dehli) । चीन के हांगझोउ (hangzhou)में जारी 19वें एशियन गेम्स में भारत (India)लगातार अपने पदकों की संख्या (Number)को बढ़ा रहा है। भारत ने एशियन गेम्स 2023 के दसवें दिन 9 मेडल (medal)हासिल किए। भारत ने मंगलवार को दो गोल्ड, दो सिल्वर के अलावा पांच ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। भारत के कुल 69 मेडल हो गए हैं और अब इतिहास रचने की दहलीज पर है। भारत अगर मंगलवार को दो मेडल और जीत लेता है तो यह उसका एशियन गेम्स के एक संस्करण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा। भारत का फिलहाल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 मेडल का है, जो उसने जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स 2018 में किया था। भारत ने तब 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक जीते थे।


भारत को मंगलवार को पहला मेडल अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम ने 1000 मीटर कैनो डबल में दिलाया। उन्होंने ब्रॉन्ज जीता। पारुल चौधरी ने 5000 मीटर रेस में गोल्ड जीता। वहीं, अन्नू रानी ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया। भारत हांगझोउ एशियन गेम्स की पदक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार है। भारत ने अब तक 15 गोल्ड, 26 सिल्वर औक 28 ब्रॉन्ज जीते हैं। मेजबान चीन टॉप पर कायम है और 300 मेडल के नजीदक पहुंच चुका है। चीन ने 161 गोल्ड, 90 सिल्वर और 46 ब्रॉन्ज अपने नाम किए हैं।

रैंक देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल मेडल

1 चीन 161 90 46 297

2 दक्षिण कोरिया 33 47 50 130
3 जापान 32 42 65 139
4 भारत 15 26 28 69
5 उजबेकिस्तान 14 15 21 50
6 ताइवान 12 10 18 40
7 थाईलैंड 10 11 19 40
8 उत्तर कोरिया 7 10 6 23
9 बहरेन 7 1 4 12
10 हांगकांग 6 15 24 45

एशियन गेम्स में 3 अक्टूबर को मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट

ब्रॉन्ज- अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम (1000 मीटर कैनो डबल)
ब्रॉन्ज- प्रीति पवार (मुक्केबाजी 54 किग्रा)
ब्रॉन्ज- विद्या रामराज (400 मीटर हर्डल रेस)
गोल्ड- पारुल चौधरी (5000 मीटर रेस)
सिल्वर- मोहम्मद अफसल (800 मीटर रेस)
ब्रॉन्ज- प्रवीण चित्रवेल (ट्रिपल जंप )
सिल्वर- तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन)
गोल्ड- अन्नू रानी (भाला फेंक स्पर्धा)
ब्रॉन्ज- नरेंद्र बेरवाल (मुक्केबाजी 92 किग्रा)

Share:

  • अगले तीन दिनों में पृथ्‍वी की कक्षा से गुजरेंगे बड़े एस्‍टेरॉयड, जानें कितना खतरनाक

    Wed Oct 4 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Dehli) । अंतरिक्ष (space)की दुनिया में अगले कुछ दिन बड़े घटनाक्रम (events)वाले होंगे। अगले तीन दिनों तक पृथ्वी की कक्षा (earth’s orbit)के करीब से लगातार बड़े एस्टेरॉयड (asteroid)गुजरेंगे। इनमें सबसे बड़ा एस्टेरॉयड अमेरिका के गोल्डन गेट पुल के आकार का है। जबकि अन्य एस्टेरॉयड बोइंग विमान के बराबर होंगे। नैनीताल स्थित आर्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved