img-fluid

एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया

October 03, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) ने सोमवार को बांग्लादेश (Bangladesh) पर 12-0 से जीत के साथ 19वें एशियाई खेलों (19th Asian Games) के सेमीफाइनल (Semi-finals) में प्रवेश कर लिया।

अपने सभी पांच पूल चरण मैचों में पांच जीत के साथ, भारत पूल चरण के बाद तालिका में शीर्ष पर रहा। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हरमनप्रीत सिंह (2′, 4′, 32′) और मनदीप सिंह (18′, 24′, 46) ने हैट्रिक बनाई, जबकि अभिषेक (41′, 57) ने दो गोल किए। वहीं, ललित कुमार उपाध्याय (23′), अमित रोहिदास (28′), नीलकांत शर्मा (47′) और गुरजंत सिंह (56′) ने भी एक-एक गोल किया।

मैच में भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की। इन-फॉर्म भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह (2′) ने पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। कुछ क्षण बाद, हरमनप्रीत (4′) ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। पहले क्वार्टर की समाप्ती पर भारतीय टीम 2-0 से आगे रही।


दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में बांग्लादेश ने भारत के हाफ के अंदर कुछ पास दिए, लेकिन संजय ने आक्रमण को विफल कर दिया। कुछ मिनट बाद मनदीप सिंह (18′) ने सर्कल के अंदर अभिषेक के साथ मिलकर बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत का स्कोर 3-0 कर दिया।

इसके बाद ललित कुमार उपाध्याय (23′) ने बड़ी खूबसूरती से गेंद को नेट में डाल दिया। एक मिनट बाद, मनदीप सिंह (24′) ने पेनल्टी कॉर्नर से रिबाउंड उठाया और भारत के लिए एक और गोल किया। अमित रोहिदास (28′) ने अपनी ड्रैगफ्लिक क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए अंतिम पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और भारतीय टीम ने मध्यांतर से पहले 6-0 की बढ़त हासिल कर ली।

तीसरे क्वार्टर में अभिषेक भारत के लिए शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने में कामयाब रहे, इस बार हरमनप्रीत सिंह (32′) ने इसे गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए भारत को 7-0 से आगे कर दिया। क्वार्टर के अंत में, अभिषेक (41′) ने एक लंबा पास उठाया और नेट में एक शक्तिशाली रिवर्स हिट मारकर भारत की बढ़त 8-0 कर दी।

अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में, मंदीप सिंह (46′) और नीलकांत शर्मा (47′) ने गोल कर भारत को 10-0 से आगे कर दिया। इसके बाद गुरजंत सिंह (56′) और अभिषेक (57′) ने दो लगातार गोल कर भारत की बढ़त 12-0 कर दी और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। भारतीय टीम अब बुधवार को अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।

Share:

  • एशियाई खेल : भारतीय टीम ने 4x400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में जीता रजत

    Tue Oct 3 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय टीम (Indian team) ने सोमवार को चल रहे एशियाई खेलों (Asian Games) में 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा (mixed relay event) में रजत पदक (Won silver medal) जीता। भारत शुरुआत में तीसरे स्थान पर था, लेकिन श्रीलंकाई टीम को लेन उल्लंघन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया और भारतीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved