img-fluid

महू में बन रहा एशिया का पहला इन्फेंट्री म्यूजियम

July 26, 2020

भोपाल। कारगिल विजय भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास का एक अहम अध्याय है जिसकी हर इबारत को अब दर्ज किया जा रहा है। भारतीय सेना के पहले इन्फेंट्री म्यूजियम में इसकी तैयारियां जारी हैं। यह इन्फेंट्री म्यूजियम दुनिया में किसी भी देश की पैदल सेना का इतिहास बताने वाला का विश्व का दूसरा और एशिया का पहला संग्रहालय है।
इससे पहले अमेरिकी सेना की इन्फेंट्री को समर्पित एक म्यूजियम जॉर्जिया में बनाया गया है। महू में बन रहे इस सैन्य संग्रहालय में भारतीय पैदल सेना का बीते पौने तीन सौ साल का इतिहास दर्ज किया जा रहा है और इसका आखिरी हिस्सा भारतीय सेना की आखिरी लड़ी गई कारगिल जंग के रूप में दर्ज होगा, जिसे संभवत: कारगिल रूम का नाम दिया जाएगा। यहां कारगिल युद्ध में भारतीय थल सेना की बहादुरी को समर्पित बहुत सी निशानियां होंगी। यहां कारगिल युद्ध के साथ, वॉर हीरोज यानी नायकों और महानतम बलिदानियों की तस्वीरें और प्रतिमाएं भी लगाई जाएंगी। भारतीय सेना के बारे में जानने के लिए यह देश का इकलौता स्थान होगा जहां पैदल सेना का इतना लंबा इतिहास दर्ज होगा।

Share:

  • जितनी क्षमता उतने मरीज, बढ़ाएंगे एंटीबॉडी

    Sun Jul 26 , 2020
    सचिव का संदेश… अब डरें नहीं महामारी से लड़ें कोरोना का इलाज ही कोरोना है… जितने संक्रमित होकर ठीक हुए वो भय और बीमारियों दोनों से मुक्त इंदौर। कोरोना का इलाज ही कोरोना है… जो मरीज कोरोना संक्रमित होकर ठीक हुए उनमें ऐसी एंटीबॉडी विकसित हो गई है कि वह अब कोरोना से लड़ाई करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved