
नई दिल्ली। पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर (pakistan army chief asim munir) अब फील्ड मार्शल (Field Marshal) होंगे। पाकिस्तान की शहबाज़ शरीफ सरकार ने आर्मी चीफ आसिम मुनीर के प्रमोशन का फैसला किया और आसिम मुनीर अब आर्मी जनरल से प्रमोट होकर फील्ड मार्शल हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले अय़ूब खान फील्ड मार्शल बने थे। फील्ड मार्शल बनने के बाद आसिम मुनीर की वर्दी पर अब फाइव स्टार लगेंगे।
फील्ड मार्शल बड़ा पद होता है। पाकिस्तान में इससे पहले अयूब खान को फील्ड मार्शल बनाया गया था और अब आसिम मुनीर पाकिस्तान के दूसरे फील्ड मार्शल बनेंगे। इसी के साथ पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख का कार्यकाल भी बढ़ाया गया है। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक एयर चीफ मार्शल रिटायरमेंट के बाद भी पद पर बने रहेंगे। फिलहाल पाकिस्तान के एयर चीफ मार्शल ज़हीर अहमद बाबर सिद्धू हैं।
मुनीर परंपरागत सैनिक नहीं होते भी आर्मी चीफ बन गया। वह साल 1986 में जियाउल हक के दौर में आर्मी में भर्ती हुआ था और अपने रिटायरमेंट से दो दिन पहले ही मुनीर आर्मी चीफ बना था। ऑफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल के जरिए मुनीर की सेना में भर्ती हुई थी वह पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी के जरिए सेना में नहीं आया था।
मुनीर के पिता रावलपिंडी की मस्जिद में इमाम थे और मुनीर की शुरुआती पढ़ाई मदरसे में हुई थी। मुनीर के पास हाफ़िज़-ए-क़ुरान की डिग्री है और वह अपने गुरु जियाउल को फॉलो करता है और ‘ब्लीड इंडिया विद अ थाउजेंड कट्स’ की नीति पर यकीन करता है। भारत में पुलवामा हमले के समय आसिम मुनीर ISI का चीफ हुआ करता था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved