
नई दिल्ली । असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 92 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पार्टी ने अपने 84 उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। आज वह अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है।
पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा में सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। भारतीय जनता पार्टी कुल 92 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इसके लिए पार्टी ने अपने 84 उम्मीदवारों की सूची भी तैयार कर चुकी है, जिसकी घोषणा आज हो सकती है।
भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी शामिल थे। बैठक के दौरान असम और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई।
उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा की 126 सीटों पर तीन चऱणों में चुनाव होंगे, जो 27 मार्च से शुरू हो रहे हैं। वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 84 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, जिसमें पार्टी को 60 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि, उससे पहले यानी 2011 के चुनाव में भाजपा के पास मात्र पांच सीटें थीं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved