
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के तिरप जिले (Tirap District) में असम राइफल्स ( Assam Rifles) ने त्वरित और समन्वित अभियान चलाकर एनएससीएन-के कब्जे से दो अगवा मजदूरों (Kidnapped Laborers) को सकुशल छुड़ा लिया। यह घटना 18 अक्टूबर को दादम सर्कल के लाहो गांव में हुई थी, जब उग्रवादियों ने निर्माण स्थल से दोनों मजदूरों का अपहरण कर लिया था।
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी मिलते ही असम राइफल्स की टुकड़ियां तुरंत सक्रिय हुईं और नीयानू क्षेत्र में एक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तलाशी के दौरान उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने संयम और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए जवाबी कार्रवाई की।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved