
भोपाल। प्रदेश में जारी सियासी अटकलों के बीच राजधानी में आज विधायकों का जमावड़ा है। ये विधायक हाल ही में स्पीकर गिरीश गौतम (Speaker Girish Gautam) द्वारा गठित विधानसभा (Assembly) की 13 नवगठित समितियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। विधानसभा परिसर (Assembly Premises) में ही स्पीकर समिति के सभापति एवं सदस्य विधायकों से चर्चा कर रहे हैं। यह समितियां विधानसभा के कार्य और उसकी देखरेख के लिए जीत कर आए विधायकों को चयनित कर बनाई जाती है। आज सुबह विधानसभा में बड़ी संख्या में विधायक मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved