
उज्जैन। नगर निगम के सहायक यंत्री पीयूष भार्गव का सेवानिवृत्त होने पर गत दिवस सम्मान समारोह का आयोजन इंदौर रोड स्थित होटल पर किया गया। मुकेश गंगवार मित्र मंडली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त मनोज पाठक एवं अपर आयुक्त वित्त नगर निगम आदित्य नागर थे। समारोह में अतिथियों ने अभिनंदन पत्र, स्मृति चिह्न व श्रीफल भेंट कर भार्गव को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर निगम शिल्पज्ञ विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अर्जुनसिंह चंदल ने किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved