img-fluid

इंदौर एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को कन्वेयर बेल्ट पर ही मिलेगी ट्रॉली

February 23, 2026

  • बाहर से आए यात्रियों को सामान के लिए ट्रॉली ढूंढने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर बाहर से आने वाले यात्रियों को अब अपने सामान के लिए ट्रॉली ढूंढने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। यात्रियों को कन्वेयर बेल्ट के पास ही ट्रॉली मिल जाएगी।एयरपोर्ट पर कल से ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था को लागू किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अन्य शहरों से फ्लाइट से इंदौर आने वाले यात्री विमान से उतरने के बाद जब एयरपोर्ट टर्मिनल में आते हैं तो उनका सामान कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से उन तक पहुंचाया जाता है। इस सामान को उठाकर बाहर तक ले जाने के लिए उन्हें अराइवल हाल में ट्रॉली ढूंढना पड़ती है और उसे कन्वेयर बेल्ट तक ले जाना पड़ता है। अक्सर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को ट्रॉली ढूंढने और उसे लेकर कन्वेयर बेल्ट तक आने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से नई व्यवस्था लागू की है।


  • इसके तहत ट्रॉली का मैनेजमेंट देखने वाली कंपनी को निर्देश दिए हैं कि कन्वेयर बेल्ट के आसपास चारों ओर ट्रॉली रखी जाए ताकि यात्री जब यहां पहुंचे तो सीधे बेल्ट से सामान उठाकर ट्रॉली पर रखकर आसानी से बाहर जा सके। इसके लिए कंपनी के स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि एक ट्राली हटते ही तुरंत दूसरी ट्रालियां यहां लगाते जाएं। कल ही से शुरू किए गए इस प्रयोग को यात्रियों द्वारा सराहा जा रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि देश में कहीं भी इस तरह की सुविधा नहीं है और यात्रियों को यह सुविधा देने वाला इंदौर एयरपोर्ट देश का पहला एयरपोर्ट है। इस पूरी व्यवस्था के दौरान इस बात का विशेष ख्याल रखा जा रहा है की ट्रॉली अवस्थित ना हो और किसी भी यात्री को ट्राली के लिए परेशान ना होना पड़े। इसके लिए पूरे समय कंपनी का स्टाफ अराइवल हाल में तैनात किया गया है।

    Share:

  • केरल स्टोरी 2 पर मची बहस, प्रकाश राज ने शेयर की तस्वीरें, अनुराग कश्यप और सीएम पिनाराई ने जताई नाराजगी

    Mon Feb 23 , 2026
    नई दिल्ली। साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता (veteran actor) प्रकाश राज (Prakash Raj) अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह किसी फिल्म के प्रमोशन (promotion) में हो या सोशल मीडिया पोस्ट (social media post) के जरिए, प्रकाश राज अक्सर इंडस्ट्री से लेकर सत्ता के नीतियों तक अपनी राय खुलकर रखते हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved