मुंबई (Mumbai)। अभिनेता रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना (Actor Ranbir Kapoor and Rashmika Mandana) स्टारर बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘एनिमल’ (Action-thriller ‘Animal’) अब 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। अभी नई रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की गई है। सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर-2’ और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘ओह माय गॉड-2’ एक ही दिन रिलीज होंगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत ‘एनिमल’ से होनी थी, जिसे अब टाल दिया गया है।
पिछले महीने ‘एनिमल’ की टीम ने प्री-टीज़र शेयर किया था। वीडियो में रणबीर हाथ में कुल्हाड़ी लिए एक ग्रुप से लड़ते नजर आ रहे हैं। कई लोगों पर हमला करने के लिए कुल्हाड़ी उठा ली है। रणबीर ने सफेद धोती और कुर्ता पहना था। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर हाथ में कुल्हाड़ी लिए नजर आ रहे हैं और उनका कंधा खून से लथपथ है। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में बॉबी देओल, सौरभ शुक्ला और अनिल कपूर भी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved