img-fluid

कांग्रेस के ‘हैं तैयार हम’ रैली पर अठावले का शायराना पलटवार, बोले- हम भी नहीं हैं कुछ कम, क्योंकि…

December 27, 2023

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दलों के नेता अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी अपने 138वें स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर में मेगा रैली का आयोजन करने जा रही है। इस रैली को ‘हैं तैयार हम’ नाम दिया गया है। कांग्रेस की इस रैली के नाम पर अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शायराना अंदाज में निशाना साधा है।

‘हैं तैयार हम’ रैली पर निशाना साधते हुए रामदास अठावले ने कहा कि अगर वे कह रहे हैं ‘हैं तैयार हम’ तो ‘हम भी नहीं हैं कुछ काम क्योंकि हमारे में बहुत है दम’। अठावले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को स्थापना दिवस मनाने का अधिकार है। नागपुर में वह बड़ी रैली करने वाले हैं। चाहे INDI अलायंस कितनी भी कोशिश कर ले, वे पीएम मोदी की सरकार को नहीं गिरा सकते।


केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की, लेकिन उनका लक्ष्य देश को एकजुट करना नहीं बल्कि इसे तोड़ना था क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा भारत को तोड़ने में भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों के शासन के बाद भी भारत को एक रखने के लिए काम नहीं किया और अब राहुल गांधी ये करने जा रहे हैं।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल पूरे कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की है। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस का स्थापना दिवस 28 दिसंबर को है और इसी दिन नागपुर में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेता इस रैली में भाग लेंगे। वेणुगोपाल ने दावा किया कि इस रैली में 10 लाख लोग हिस्सा लेंगे।

Share:

  • अयोध्या को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Wed Dec 27 , 2023
    अयोध्या । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 30 दिसंबर 2023 को (On 30th December 2023) अयोध्या को (To Ayodhya) हजारों करोड़ की परियोजनाओं की (Projects worth Thousands of Crores) सौगात देंगे (Will Gift) । वर्षों तक विकास का अभाव झेलने वाली अयोध्या को अब विकास के इस नए सोपान का साक्षी बनने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved