
जबलपुर। अधारताल थानातंर्गत कटरा मस्जिद के पास बीती रात दो तत्वों ने एक दुकान में घुसकर शराब के लिये रुपयों की मांग करते हुए युवक पर फावड़े से हमला कर दिया। जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोटे आई है, जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।पुलिस ने बताया कि शाहिद मंसूरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह ऑटो चलाता है।
रात्रि 10 बजे सोहिल अख्तर के साथ दुकान के अंदर बैठा था, उसी समय अवरार छप्पर व जब्बार आये और शराब पीने के लिये 5 सौ रुपयों की मांग करने लगे। सोहिल के मना करने पर दोनों गालीगलौज करने लगे और समीप रखा फावड़ा उठाकर मारा, जिससे सोहिल के सिर पर चोट आ गई, जिसे उपचार के लिये विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved